समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस और पटना मद्य निषेध की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रक में छुपा कर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद किया गया है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुंडहिया NH-28 की है। बरामद शराब की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। अब तक की गिनती में 990 कार्टून शराब की बात बताई गई है। कार्टून की गिनती अब भी जारी है, जिसका आंकड़ा और बढ़ सकता है।
बताया जा रहा है कि रुई के बंडल के बीच दो ट्रक में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप छुपा कर ले जाई जा रही थी। जिसके बाद गुप्त सूचना पर पटना मद्य निषेध की टीम ने समस्तीपुर पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए बरामद किया है। हालांकि इस दौरान ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस बरामद शराब को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…
बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…
राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…
समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…