समस्तीपुर :- बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित मध्यमा परीक्षा चौथे दिन शुक्रवार को संपन्न हो गयी। अंतिम दिन दो पालियों में परीक्षा हुई। प्रारंभ में कड़ी चौकसी के बीच सभी केंद्रों पर छात्रों को प्रवेश कराया गया। जिला मुख्यालय के गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक शाह ज़फ़र इमाम ने बताया कि प्रथम पाली में विज्ञान की व द्वितीय पाली में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा थी।
ऐच्छिक विषयों में गणित, अर्थशास्त्र, संगीत, गृह विज्ञान, पुरोहिती एवं मैथिली विषय शामिल थे। केंद्र पर आवंटित कुल 351 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 288 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 63 अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में 287 परीक्षार्थी शामिल हुए और 64 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…
समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…
समस्तीपुर : शहर में चोरी, छिनतई और चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…