Samastipur

समस्तीपुर में युवती को पकड़कर ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा, युवक हुआ फरार; घर से कोचिंग जाने के नाम पर निकली थी 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ग्रामीणों के द्वारा एक युवती से बदसलूकी व मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर खजूरी गांव स्थित पैक्स कार्यालय का बताया गया है। इस दौरान वहां जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों का आरोप था कि इस लड़की के साथ एक युवक भी था जो ग्रामीणों को जुटते देख भागने में सफल रहा। ग्रामीणों का आरोप था कि रंगरेलियां मनाने के लिए युवती को लेकर युवक पैक्स कार्यालय में आया था, लेकिन इसकी भनक लोगों को मिल गई। इसके बाद वहां जुटे ग्रामीणों ने पैक्स कार्यालय को घेर जमकर हंगामा किया और दोनों को बाहर निकाला। मौका देख कर युवक वहां से फरार हो गया, जबकी युवती नहीं निकल सकी। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर दिनभर वायरल होता रहा।

बताया जाता है युवक व युवती चकमेहसी इलाके के रहने वाले हैं। युवती कोचिंग के लिए समस्तीपुर आने के नाम पर घर से निकली थी। गोविंदपुर खजूरी गांव में युवक के जान-पहचान का कोई हैं, जिसके कारण युवक उस युवती को लेकर उक्त जगह पहुंचा था। लेकिन दोनों के साथ वहां कुछ और ही हो गया। हालांकि बाद में सूचना मिलने पर अभिभावक पहुंचे तो लोगों ने युवती को उनके हवाले कर दिया। वहीं इस मामले पर सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। वायरल हो रहा वीडियो भी पुलिस को प्राप्त हुआ है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यहां देखें सदर SDPO क्या कुछ बोले… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

4 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

8 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

13 घंटे ago