Samastipur

पीपल का पेड़ काटे जाने से आक्रोशित लोगों ने जितवारपुर कन्हैया चौक के पास सड़क जामकर किया जमकर प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड संख्या-17 कन्हैया चौक शैलेश स्थान के पास एक पीपल का पेड़ काटे जाने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। लोग पेड़ काटे जाने के विरोध में दोषियों के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों ने कटे हुए पेड़ की टहनियों व बांस-बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया था। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।

वहीं, बाइक व छोटे वाहन रास्ता बदलकर दूसरे रास्तों से जाने को मजबूर थे। मिली जानकारी के अनुसार शैलेश स्थान के पास अपना मार्केट बना रहे मार्केट स्वामी के द्वारा सामने की पेड़ की टहनियों को कटा जा रहा था। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

इस दौरान लगभग एक घंटे सड़क जाम रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची 112 नंबर पुलिस टीम के द्वारा यथासंभव कार्रवाई का भरोसा देकर जाम को समाप्त कराया गया। जिसके बाद सड़क पर फिर से परिचालन प्रारम्भ हो पाया।

बाइट :

मामले की सूचना नहीं मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सुरेंद्र कुमार सिंह

मुफ्फसिल, थानाध्यक्ष, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

8 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

17 घंटे ago