Bihar

बिहार में इंसानियत शर्मशार: म्यूजिक टीचर और युवती को ग्रामीणों ने नग्न करके पीटा;​ एसपी बोले-कड़ी कार्रवाई करेंगे

बिहार के बेगूसराय में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक लोक गायक को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. पहले गांव वालों ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया. फिर दोनों को नग्न अवस्था में जमकर पीटा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और लड़की को पूछताछ कर मेडिकल के लिए भेज दिया.

लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ाया सिंगर:

आरोप है कि लोक गायक हारमोनियम सिखाता था. इसी दौरान एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने लोक गायक के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही. साथ ही पिटाई करने वाले युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हालत में है. कुछ लोग दोनों को पीट रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर रही है.

बेगूसराय में वीडियो वायरल :

पीड़ित लड़की का बयान रिकॉर्ड कर उनका मेडिकल कराया जाएगा. बयान होने के बाद सुसंगत धाराओं में एफआईआर करने का आदेश दे दिया है. दूसरा वीडियो में जो लोग अभद्र व्यवहार और मारपीट करते हुए दिख रहे हैं. उसकी भी पहचान की जा रही है. उन सब की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. एसपी ने कहा है जीतने भी लोग इसमें दोषी हैं. सभी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे. गांव के लोगों से भी बात करके पता करेंगे कि इसमें पूरा मामला क्या है.

“एक वीडियो मिला है. वीडियो में एक व्यक्ति एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ा. फिर उनके साथ मारपीट की गई. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. एसडीपीओ तेघरा ने इसकी जांच की.”-योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

7 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

13 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

14 घंटे ago