Samastipur

फेसबुकिया प्यार में पागल एक बच्चे की मां जलाभिषेक के बहाने थानेश्वर स्थान मंदिर के पास से अपने प्रेमी संग फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : फिल्म जानी दुश्मन के गाने का वह बोल “सारे रिश्ते नाते मैं तोड़ के आ गई, ले मैं तेरे वास्ते सब छोड़ के आ गई…”, दो साल पहले फेसबुक के जरिये हुए प्यार में पागल एक बच्चे की माँ सावन के पहले दिन जलाभिषेक करने के बहाने अपने प्रेमी संग फरार हो गई। वहीं पीड़ित पति अब पत्नी की बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगा रहा है।

वैशाली जिले के पातेपुर के रहने वाले भाष्कर ने समस्तीपुर नगर थाना परिसर में बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी दरभंगा की रहने वाली शाम्भवी मिश्र के साथ हुई थी। वो खुद गोवा में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पत्नी पातेपुर ससुराल में बच्चे और सास के साथ रहती थी। पति का बताना है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से थोड़ी बीमार चल रही थी। उसने पत्नी का काफी इलाज़ भी कराया, लेकिन उसमें कुछ सुधार नहीं हो रहा था।

दो साल पहले समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर के रहने वाले रितेश उर्फ सोनू से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी। शुरुआती दिनों में दोनों में रोजना घंटो चैटिंग और बातचीत होती थी। बाद में धीरे- धीरे उसकी पत्नी दरभंगा मायके जाने के बहाने अपने प्रेमी से मिलने जुलने लगी। बीते 4 जुलाई को सावन की पहली सामवारी को जलाभिषेक करने के बहाने घर से निकली, लेकिन वापस न तो घर लौटी और न ही मायके पहुंची।

अपने स्तर से उसने खोजने का काफी प्रयास भी किया। आखिरी बार उसे लोगों ने उसे थानेश्वर मंदिर के पास देखा था। पति भाष्कर को आशंका है कि उसका प्रेमी रितेश उसे बहलाकर अपने साथ भगा ले गया है। जिसके बाद पीड़ित पति ने नगर थाने में लिखित शिकायत दिया। लेकिन नगर थाना में मौजूद पुलिस अधिकारी ने यह कहकर आवेदन लेने से इनकार कर दिया कि महिला अपने ससुराल वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र से निकली थी इसलिए वो पातेपुर थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराए।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

2 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

15 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

15 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

16 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

17 घंटे ago