Samastipur

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में निवर्तमान समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक को दी गयी विदाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के ताजपुर रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में निवर्तमान समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल एवं महिला कल्याण संगठन की निवर्तमान अध्यक्षा अनुजा अग्रवाल का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर तिलक, पाग, पट्टा, गुलदस्ता एवं ईश्वरीय सौगात देकर उनका स्वागत एवं सम्मान कृष्ण भाई एवं सविता बहन ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान डीआरएम ने भाव-विभोर होते हुए कहा कि यहां आकर मुझे असीम शान्ति, स्नेह एवं अपनेपन का अनुभव हो रहा है। आपका यह स्नेह-सम्मान सदा याद रहेगा। मैंने अपने कार्यकाल में यह अनुभव किया कि ब्रह्मा कुमारी नि:स्वार्थ भाव से समाज को विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक एवं दिशा-निर्देश देने का कार्य कर रही है।

अनुजा अग्रवाल ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यहां के विचार और सादगी बहुत प्रभावित करते हैं। यहां इतनी शान्ति की अनुभूति होती है कि मन कहता है समय यहां रुक जाये और मैं इन शान्ति और आनंद के क्षणों को स्वयं में भरती रहूं। उन्होंने पूरे ईश्वरीय विश्व विद्यालय परिवार का आभार जताया।

कृष्ण भाई ने अपने संबोधन में कहा- अग्रवाल साहब ने रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रेल यात्रियों के लिए समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करवाये, जिसका लाभ बहुत लोगों को मिला। आप समस्तीपुर से अनेक लोगों की दुआयें और शुभकामनाएं लेकर जा रहे हैं और आगे भी आप जहां जायेंगे, सफलता मिलती रहेगी। कार्यक्रम को ओम प्रकाश भाई और सविता बहन ने भी संबोधित किया। सैकड़ों भाई-बहन कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

2 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

7 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

9 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

10 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

15 घंटे ago