Samastipur

‘डाक्टर्स-डे’ के अवसर पर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने 11 डॉक्टरों को किया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कायाकल्प एवं एनक्वास योजना में बेहतर सहयोग करने एवं कार्य करने वाले 11 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समस्तीपुर में पहली बार जिला प्रशासन के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।

डीएम योंगेंद्र सिंह व सीएस डॉ. एसके चौधरी के हस्ताक्षर से जारी प्रशस्ति पत्र डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने संबंधित डॉक्टरों को दिया। साथ ही समाज सेवा में बेहतर कार्य करने की अपील की। इस दौरान सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. सुमित, डॉ. प्रकाश, डॉ. रश्मिरानी एवं डॉ. रुखसार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावे रोसड़ा डीएस डॉ. राणा विश्वविजय सिंह, दलसिंहसराय एसडीएच के डॉ. अरुण कुमार, पूसा एसडीएच के डीएस डॉ. राकेश कुमार सिंह, पीएचसी सरायरंजन के डॉ. विजय कुमार, पीएचसी मोरवा के डॉ. हरिशंकर प्रसाद, पीएचसी मोहिउद्दीननगर के डॉ. अमित कुमार को सम्मानित किया गया।

मौके पर डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर, डीपीसी के डॉ. आदित्यनाथ झा, डीसीक्यूए डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, केयर इंडिया के श्वेता कुमारी आदि उपस्थित थे। सीएस डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि सदर अस्पताल को एनक्वास का स्टेट के स्तर से प्रमाणीकरण किया गया। वहीं पांच अस्पतालों को कायाकल्प का भी प्रमाण दिया गया। ऐसे अस्पताल के चिकित्सकों को यह सम्मान दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

6 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

13 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago