Samastipur

धुरलख आसीनपुर में पानी टंकी के कमरे से बम एवं बारूद बरामद, गुप्त सूचना पर मुफस्सिल पुलिस की कार्रवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरलख आसीनपुर चौधरी टोला स्थित पानी टंकी के नीचे बने कमरे से निर्मित व अर्द्धनिर्मित बम एवं बारूद बरामद किया। पानी टंकी के बंद कमरे से पुलिस को तलाशी में बारूद, सूतली एवं बम बनाने के उपयोग में किए जाने वाले अन्य सामग्री भी मिली। बरामद बम की गिनती नहीं हो पायी है। जिससे यह नहीं पता चल पाया कि बम की संख्या कितनी है। इसमें मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पानी टंकी के नीचे बने कमरे से बम बारूद व बम बनाने में उपयोग में आने वाले अन्य सामान बरामद किये गये हैं। मामले की सघन जांच पड़ताल की जा रही है। अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। किसी घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों द्वारा यहां बम बनाया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी की थी।

मिली जानकारी के अनुसार धुरलख आसिनपुर स्थित पानी टंकी के नीचे अपराधियों द्वारा बम बनाया जा रहा था। इस क्रम में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आशंका जतायी जा रही है कि शहर या आसपास के क्षेत्रों में किसी बड़े घटने की अंजाम देने के लिए अपराधी यहां बम बना रहे थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी अपराधी वहां से निकल चुके थे। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। बम बनाने में शामिल संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

17 मिनट ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

41 मिनट ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

2 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

6 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

15 घंटे ago