Samastipur

दलसिंहसराय में घर के बाहर व्यवसायी से लूट मामले को लेकर परिजनों से मिले नित्यानंद राय ने नीतीश-तेजस्वी पर बोला हमला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में सोमवार की रात व्यवसायी राजेश केजरीवाल उर्फ डब्बू के घर के पास से दो लाख रुपए, लैपटॉप और स्कूटी लूट मामले को लेकर व्यवसायियों ने मंगलवार को अपनी-अपनी दुकान बंद रखते हुए विरोध जताया। वहीं, इस मामले के बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय समस्तीपुर पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि घर के समीप इस तरह की लूट होना दर्शाता है कि बदमाशों का प्रशासन से खौफ समाप्त हो गया है। इसका कारण है कि जब राज्य की विधि व्यवस्था चौपट हो जाती है तो अपराधी बैखोफ घूमते हैं। यहां अपराधी राज, अराजक राज, गुंडा राज है। दोनों एक दूसरे को कोसने में लगे हुए हैं की कुर्सी हमें मिल जाए। जेडीयू और आरजेडी में कुर्सी लेने व छोड़ने के चक्कर में पता नहीं क्या-क्या वादा हुआ था?

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे नित्यानंद राय :

नित्यानंद राय ने कहा कि समस्तीपुर और बिहार के लोग भय के वातावरण में जी रहे हैं। अपराधियों को एक तरह से राज सौंप दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात करने पहुंचे थे। वहीं, साथ ही परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाते हुए जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस के वरीय अधिकारियों से बातचीत करते हुए कांड के उद्भेदन को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए।

आंदोलन उग्र करने की दी चेतावनी :

बता दें कि दलसिंहसराय में सोमवार की रात व्यवसायी राजेश केजरीवाल उर्फ डब्बू के घर के समीप उनसे हुई दो लाख रुपए, लैपटॉप और स्कूटी लूट मामले को लेकर व्यवसायियों ने मंगलवार को अपनी-अपनी दुकान बंद रखते हुए विरोध जताया। साथ ही व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों ने शहर में जुलुस निकालते हुए पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं, एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए 48 घंटे के अंदर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही समय सीमा के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago