दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय के रिटायर महिला कर्मी के बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 2 लाख 50 हजार रुपये उड़ाये

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक के पास मिठाई दुकान से समोसा खरीदने रुके अनुमंडल कार्यालय दलसिंहसराय की रिटायर महिला कर्मी के बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने 2 लाख 50 हजार रुपये उड़ा लिया। पीड़ित की पहचान सिमरी निवासी रिटायर अनुमंडल कर्मी विमला देवी के रूप में हुई है।
दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय के रिटायर महिला कर्मी के बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 2 लाख 50 हजार उड़ाया।#Samastipur #Dalsinghsarai @Samastipur_Pol @bihar_police pic.twitter.com/mpTO7BV3BF
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 4, 2023
विमला देवी ने बताया कि वह अपने बेटे धर्मेन्द्र कुमार के साथ शहर में स्थित एसबीआई मेन ब्रांच से घर बनाने को लेकर 2 लाख 50 हजार की निकासी कर पैसा झोला में कर बाइक की डिक्की में रख दिया था। पैसा निकासी कर दोनों घर जा रहे थे। इसी दौरान सरदारगंज चौक विद्यापति नगर की ओर जाने वाली सड़क के पास एक होटल से समोसा खरीदने रुके।

इतने में ही एक युवक डिक्की तोड़ कर पैसों से भरा झोला निकाल कर फरार हो गया। जिसके बाद घटना की जानकारी डायल 112 को दिया। वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 छानबीन में जुट गई। वहीं पर होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक की डिक्की को तोड़ कर पैसा निकालते एक युवक की तस्वीर भी कैद हुई है। जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर किया गया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान में जुटी है।






