समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की तीन बाइकों के साथ तीन बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड जागीर वार्ड संख्या-7 निवासी भूषण प्रसाद सिंह के पुत्र अंकित कुमार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली निवासी प्रेम लाल दास के पुत्र उमेश कुमार एवं योगेंद्र दास के पुत्र बैजू दास के रूप में हुई है।
वाहन जांच के दौरान तीनों अभियुक्तों के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। बताया गया कि 23 जुलाई को थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल एवं रहीमपुर रुदौली के पास एसआई मुकेश कुमार के द्वारा वाहन जांच किया जा रहा था। इस दौरान चोरी की बाइक के साथ तीनों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…