Samastipur

बिथान में 5 वर्षीय मासूम की गोली मारकर ह’त्या मामले में पति-पत्नी व बेटा गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा गांव में आपसी विवाद में बीते 7 जुलाई की शाम 5 वर्षीय बच्चे के गोली मारकर हत्या मामले में एसआईटी ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिहमा गांव के ही रामानंद यादव और उनके पुत्र गौरव कुमार यादव एवं रामानंद यादव की पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है।

बता दें कि बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा गांव में बीते 7 जुलाई की शाम अपने दरवाजे पर खेल रहे एक 5 वर्षीय बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर मृतक के पिता द्वारा बिथान थाने में आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए रोसड़ा डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

एसआईटी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटों के अंदर कांड के तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से कांड में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस की छापेमारी टीम में बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती, एसआई रमेश कुमार, पीएसआई रोहित कुमार, एएसआई कैलाश राम, एएसआई जोगेंद्र सिंह, एएसआई राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं सिपाही अरविंद कुमार व मनोहर लाल शामिल थे।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago