Samastipur

आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार ने निजी कंपनियों के हाथों दिया जिम्मा, बावजूद रवैया पुरानी

उगाही का जरिया बना बिजली विभाग 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सरकारी कार्य में तेजी से विकास व लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसको देख सरकार ने कई जगहों पर सरकारी कर्मियों के बदले निजी कंपनियों की भागीदारी सुनिश्चित की। लेकिन इसके बावजूद लोगों को बेहतर सुविधा मिलने के बदले इन कंपनियों का रवैया पूराने सरकारी मुलाजिमों से भी गंभीर बनी हैं। इन्हें तो लोगों के कार्य में न कोई खास दिलचस्पी नजर आती है। न ही ऐ अपना काम ठीक ढंग से निष्पादित करते हैं। इनका मकसद केवल व केवल कंपनी का फायदा कराना प्रतीत होता है।

इन दिनों जिले में जगह-जगह बिजली की समस्या बनी हुई है। लेकिन विभाग इसको लेकर उदासीन बना है। विभाग के कर्मियों को केवल अपने वसूली के टारगेट राशि को पूरा करना है। कुल मिलाकर कहें तो यह विभाग केवल वसूली विभाग बनकर रह गया है। इतना ही नहीं गांव तो गांव शहर के लोग भी दिन भर पावर कट से परेशान बने रहते हैं। जबकि शहर के उपभोक्ताओं से बिजली विभाग बिजली भुगतान एडवांस ही करा रही हैं। लेकिन उपभोक्ताओं को सही ठंग से बिजली नहीं मिल पा रही है।

शहर के इन जगहों पर समस्या अधिक : 

समस्तीपुर शहर के नगर निगम क्षेत्र के काशीपुर, प्रोफेसर क्लोनी, आजाद चौक, बीएड कॉलेज, सोनवर्षा चौक समेत अन्य जगहों पर समस्या अधिक बनी हुई है। इन जगहों पर आए दिन लोगों को पावर कट की समस्या झेलनी पड़ रही है। इस उमस भरी गर्मी में लोग बिजली नहीं मिलने से त्राहि माम कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के इन फिडरो की स्थिति जर्जर : 

वहीं यदि ग्रामीण क्षेत्रों की बात की जाए तो उजियारपुर, चैता, कल्याणपुर, विभूतिपुर, सिंधिया आदि प्रखंडों की स्थिति बुरी बनी हुई है। इन इलाकों में लोग लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान बने रहते हैं। वहीं विभाग इसको लेकर उदासीन बना है।

वर्तमान में नहीं हुआ कोई नया कार्य जबकि बीते कुछ सालों में बढ़े उपभोक्ता : 

वर्तमान समय में उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उस हिसाब से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कोई कार्य नहीं हुआ। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लोग आए दिन बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का सामना कर रहे हैं। वहीं बिजली विभाग के नीचे स्तर पर काम करने वाले कर्मी भी इससे परेशान हो रहे हैं क्योंकि कई जगहों पर जर्जर 11000 तार और और ट्रांसफॉर्मर रूम में आए दिन गड़बड़ी होती है इससे उन्हें दिनभर भागदौड़ करना पड़ रहा है लेकिन बावजूद इसके उपभोक्ता परेशान बने हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

12 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

14 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

20 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

21 घंटे ago