Samastipur

समस्तीपुर में अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर प्रिंसिपल ने नौकरी से दिया इस्तीफा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर : सुबे के सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के द्वारा हर दिन नए-नए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं और उनके निर्देश के बाद जिला स्तर के अधिकारी लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में समस्तीपुर के हसनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय हसनपुर रोड के प्रधानाध्यापक ने अधिकारी पर जांच के नाम पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

पीड़ित प्रधानाध्यापक शिवजी मिश्र का कहना है कि 3 जुलाई को वह स्वीकृत अवकाश पर थे। बाबजूद विद्यालय जांच के क्रम में लालबाबू दास जो प्रखंड साधन सेवी पीएम पोषण योजना के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को गलत रिपोर्ट सौंपी। जिस रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा उनके और विद्यालय के एक अन्य शिक्षक का वेतन बंद कर दिया गया।

शिक्षक का कहना है कि वह पिछले 20 वर्षों से शिक्षा विभाग को सेवा देते आ रहे हैं। दुर्भावना से ग्रसित होकर उस अधिकारी के द्वारा गलत आरोप लगाया गया है। जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है। प्रधानाध्यपक का कहना है कि उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी 5 जुलाई को पत्र लिखकर उनसे न्याय की गुहार लगाई बावजूद अब तक कोई पहल नहीं की गई। इसलिए उन्होंने नौकरी से रिजाइन देने का फैसला किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

1 घंटा ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

12 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

15 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

16 घंटे ago