Samastipur

आदर्श नगर में धीमी गति से चल रहे स्लैब निर्माण कार्य के कारण आवाजाही का हुआ संकट, अब बरसात आया तो आनन-फानन में रोड ब्लाॅक कर कार्य में लाई गई तेजी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के आदर्श नगर चौराहा से भूईधारा चौक तक जाने वाली सड़क पर पिछले करीब ढाई से तीन महीनों से धीमी गति से स्लैब की हो रही ढलाई से स्थानीय लोगों के साथ इधर से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में संकट का सामना करना पड़ रहा है। जब तक बरसात नहीं थी तब तक काफी धीमी गति से कार्य किया गया। अब जब मानसून आ गया है और तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है तब सड़क पर स्लैब निर्माण को लेकर रास्ता ब्लाॅक कर तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है।

आनन-फानन में हो रहे स्लैब निर्माण को लेकर लोग उसकी मजबूती पर भी सवाल उठा रहे हैं। दो दिन पूर्व तो नए बने स्लैब को तोड़ते हुए एक ट्रैक्टर की ट्राली नाला में ही धंस गयी थी। तीन दिनों से बरसात होने के कारण सड़क की हालत भी नारकीय हो गई है। कीचड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि संवेदक काफी धीमी गति से निर्माण कार्य कर रहा है। बरसात से पहले ही इस कार्य को पूरा कर देना था। लेकिन अब तक काम अधूरा है। उन्होंने बताया कि इस रोड में सबसे अधिक संकट वाहन व एम्बुलेंस से नर्सिंग होम व डॅाक्टर से इलाज करने के लिए आने जाने वाले मरीजों को उठाना पड़ता है। इस मुहल्ले में डाक्टरों का क्लिनिक व नर्सिंग होम अधिक हैं। जिसके कारण मरीजों का वाहनों से आना जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरी सड़क में जगह-जगह बीच सड़क की कटिंग कर नया स्लैब लगाने का काम दो महीने से अधिक दिनों से चल रहा है। इससे आवागममन का संकट है।

इस संबंध में बताया गया है कि सोनवर्षा चौक के आसपास बरसात में होने वाले जल जमाव को देखते हुए भूईधारा से आदर्शनगर सड़क में सड़क की कटिंग कर जगह-जगह स्लैब ढलाई का काम चल रहा है। स्लैब की ढलाई में थोड़ा समय लगता है। इस कार्य को पूरा हो जाने से सोनबरसा का जमा पानी इस नाले होकर मुख्य नाला में चला जाएगा। मुख्य नाला जमुआरी नदी तक गया है। इससे जलजमाव से कई मोहल्लों के लोगों को जल जमाव से बड़ी राहत मिलेगी। नाला से पानी का प्रवाह भी तेजी से होने लगेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

12 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago