Samastipur

समस्तीपुर जिले के विभिन्न स्कूलों से गायब रहे 18 शिक्षकों का वेतन रोका गया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग केके पाठक के निर्देश पर जिले में कराए जा रहे स्कूलों के निरीक्षण में गायब रहे 18 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। डीईओ मदन राय ने इसको लेकर सोमवार को वेतन रोकने संबंधी आदेश जारी किया। स्कूलों के निरीक्षण के बाद निरीक्षी अधिकारियों ने निरीक्षण रिपोर्ट डीईओ को भेजी थी जिसके आधार पर उक्त कार्रवाई की गई। इन निरीक्षी अधिकारियों ने सात व आठ जूलाई को स्कूलों का निरीक्षण किया था जिसमें उक्त शिक्षक स्कूल से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे।

इन शिक्षकों का वेतन रोका गया :

प्राथमिक विद्यालय पिपड़ा अहिलबांड हसनपुर के ठाकुर क्रांतिकारी, प्राथमिक विद्यालय एमटोल मौजी हसनपुर की रानी कुमारी, उमवि रामचंन्द्रपुर अंधैल उजियारपुर के चंदन कुमार, प्राथमिक विद्यालय महादेव स्थान उजियारपुर के दिनेश कुमार सहनी, उमवि धनहर वारिसनगर के संजीत कुमार भारती, उमवि मुसेपुर कल्याणपुर के अंजनी कुमार कर्ण, उमवि शेरपुर ढेपुरा विद्यापतिनगर के सरोज कुमार,

मध्य विद्यालय सिमरी विद्यापतिनगर के राजेश कुमार व नवीन कुमार, प्राथमिक विद्यालय फुहिया बिथान के इदल कुमार, प्राथमिक विद्यालय सनोखर बिथान की ही गीता राय, प्राथमिक विद्यालय माधोपुर वार्ड छह विभूतिपुर के मो. सरबर, उमवि उदयपुर रोसड़ा के मो. मोतीउर्द रहमान, प्राथमिक विद्यालय पोखर भिंडा नक्का टोल शिवाजीनगर, प्राथमिक विद्यालय रामटोल कमला वार्ड 10 उजियारपुर की ममता कुमारी व प्राथमिक विद्यालय श्लेषस्थान बेलारी महेशपटी उजियारपुर के मोनिका कुमारी शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago