Samastipur

नाती और दामाद बने कलयुग के श्रवण कुमार, बुजुर्ग दंपति की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बहंगी में लेकर झमटिया (बेगूसराय) से पहुंचे समस्तीपुर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में 99 वर्षीय नाना और 96 वर्षीय नानी की अंतिम इच्छा की पूर्ति के लिए नाती और दामाद श्रवण कुमार बन गए। दोनों ने बुजुर्ग दंपती की इच्छा की पूर्ति के लिए बहंगी बनाकर कंधे पर लेकर बेगूसराय के बछबारा के झमटिया घाट से यात्रा शुरू की। वहीं समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में सोमवार की दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक किया। इसके लिए नाती और दामाद ने शनिवार दोपहर से यात्रा शुरू की। रविवार रात 10:30 बजे वह विशनपुर तक पहुंच गए थे। इसके बाद सोमवार तड़के बुजुर्ग दंपति ने जलाभिषेक किया।

दरअसल मुजफ्फरपुर पीपरी थाना क्षेत्र निवासी लखन साह (99) और बनारसी देवी (96) ने दामाद महेश्वर साह और नाती धर्मेंद्र कुमार साह को अंतिम इच्छा बताते हुए सोमवारी पर जलाभिषेक की बात कही थी। बुजुर्ग दंपत्ति की इच्छा थी कि वह कांवर लेकर जलाभिषेक करें, लेकिन शरीर की लाचारी के कारण दोनों बेबस दिखे। इसके बाद दामाद और नाती ने बहंगी बनाने के बाद शनिवार दोपहर से यात्रा शुरू की। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी सहयोगी बन यात्रा में शामिल हो गए।

वहीं मणिकांत कुमार, रोहित कुमार, शुभम कुमार, राहुल कुमार, शिवम् कुमार, राजू कुमार, राजा कुमार, दीपक कुमार, काजल कुमारी समेत 14 लोग इस यात्रा के सहभागी बने। उजियारपुर थाना के नाजिरपुर पंचायत के जवाहरपुर निवासी महेश्वर साह और नाती धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि झमटिया से यह सफर शनिवार दोपहर दो बजे से गंगा जल लेने के बाद शुरू हुआ। शनिवार रात्री विश्राम दलसिंहसरारय में हुआ। रविवार सुबह दलसिंहसराय से सफर शुरू किया। वहीं दूसरी सोमवारी पर बुजुर्ग ने जलाभिषेक किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

39 मिनट ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

16 घंटे ago