समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज समस्तीपुर पहुंचे जहां उन्होंने दलसिंहसराय के बल्लोचक स्थित एक निजी होटल में आयोजित उजियारपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने खूब गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ बीजेपी एमएलसी डॉ तरुण कुमार, बिस्फी विधायक हरी भूषण बचौल, लालगंज विधायक संजय सिंह, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष ने उत्साहवर्धन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वाहन किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि 1967 और 1977 में कर्पूरी ठाकुर जनसंघ के समर्थन से ही मुख्यमंत्री बने। 1990 में पहली बार लालू प्रसाद यादव भाजपा के 40 विधायकों के समर्थन से सीएम बने।
5 बार भाजपा के समर्थन से नीतीश कुमार सीएम बने। लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ-साथ हमारे नेता नरेंद्र मोदी को भी ठगने का काम किया। उन्होंने साफ कहा कि अब उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार से समझौता नहीं हो सकता। 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 के 40 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी।
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत की ताकत पर बिहार में सरकार बनेगी। सीएम नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार वो साइकिल है जिस का टायर पंचर हो चुका है। जैसे पंचर में चिप्पी लगाकर काम होता है। उन्होंने कहा कि 2005 से 2013 तक बिहार में सरकार चल रही थी। लेकिन अब सरकार बचाई जा रही है। लेकिन 2024 और 2025 में नीतीश के टायर को ब्लास्ट कर देना है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि साढ़े चार सौ साल से भगवान श्रीराम को भी इंतजार था कि कोई उन्हें टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में स्थापित करेगा। नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया है। सम्राट चौधरी ने लोगों को 14 जनवरी 2024 को अयोध्या चलने का न्योता दिया।
वहीं बाद में जेडीयू नेता नीरज कुमार के द्वारा सम्राट चौधरी के डिग्री को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह रोज मेरे डिग्री की खोज करते हैं। बकवास की चीज है। नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड के लोगों लोगों को परेशान करते रहते हैं पहले लालू प्रसाद को जेल भिजवाया अब नीतीश को जेल भिजवाने में लगे हैं लोगों को तंग तबाह करना जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार का यही काम है।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…