Samastipur

बालासोर ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों के इलाज के लिए समस्तीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- उड़ीसा के बालासोर रेल हादसे में घायल यात्रियों की जीवन रक्षा के लिए शहर के रामबाबू चौक पर ‘सेव हिम्युनिटी’ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि घटना की खबर सुनते ही मन विचलित हो गया और सोचने पर मजबूर हो गया कि इस बड़ी त्रासदी में क्या करना चाहिए।

फिर मन में विचार आया कि जो रेल हादसे में अपनी जान गवां चुके है उनके लिए तो कुछ नही किया जा सकता है पर जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें रक्त देकर बचाया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

रक्तदान करने वालों में सत्य नारायण जायसवाल, अमन ज्योति, प्रमोद शर्मा, राजन शर्मा, मो. इर्शाद, सुमित कुमार गुप्ता, गणेश गुप्ता, शिवम कुमार, मुमताज़ आलम, रविन्द्र कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार गुप्ता, अंकित कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, मिथिलेश कुमार ठाकुर, विद्यानंद सागर, अमन गुप्ता, देवेश आनंद, मनीष कुमार सहनी, विक्की कुमार सिंह, राहुल कुमार, ओजश्वी चुग, संजय कुमार साह, राजेश कुमार, राज कुमार वर्मा, आलोक सिंह राठौड़, सुमित आनंद, रूपेश कुमार, अमित विश्वाश वीरू, विक्रम गुप्ता ढेला, गणेश कुमार, मुन्ना साह आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर में संग्रह किये गए रक्त को रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से सीधे बालासोर या जिस किसी अस्पताल में घायल भर्ती है वहां पहुँचाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

5 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

6 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

14 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

15 घंटे ago