समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर रोड स्थित ‘तनिष्क’ शो रूम पर ‘फादर्स-डे’ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और समारोह में शामिल लोगों ने अपने-अपने पिता के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की शुरुआत आगंंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान शोरूम के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने कहा की मेरे जीवन में मेरे पिता ने किस तरह जीवन को इस लायक बनाया की मैं आज इस मुकाम पर हुं। उन्होंने कहा कि हर एक पिता चाहता है की उसके बच्चे इस दुनिया में एक मुकाम हासिल करे और उनका नाम रौशन करें। साथ ही उन्होंने कहा उनके जीवन में सारी खुशियां उनके पिता के कारण हैं।
इस दौरान शोरूम के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने गोल्ड एक्सचेंज पॉलिसी के बारे में बताया और कहा की तनिष्क ने हमेशा से ही अपने हर काम में ग्राहकों को अत्यधिक महत्व दिया है। तनिष्क की गोल्ड एक्सचेंज पॉलिसी एक ऐसी पहल हैं, जो ग्राहकों को सर्वोत्तम मूल्य गुणवत्तापूर्ण कारीगरी और एक पारदर्शी एक्सचेंज प्रक्रिया प्रदान करने के लिए तनिष्क ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। तनिष्क में अभी जो गोल्ड एक्सचेंज पॉलिसी चल रहा है उसमे २० कैरेट तक के सोने के एक्सचेंज में कोई कटौती नहीं की जाती है।
इस अवसर में शोरूम के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने कहा की पिता ही है जो अपने बच्चों की खुशी के लिए खुद को न्यौछावर कर देता है। साथ ही अनिरुद्ध कुमार ने ये भी कहा की बच्चों के लिए पिता छायादार वृक्ष होता है। उन्होंने भगवान राम, भीष्म, श्रवण कुमार और अन्य के पौराणिक चरित्रों के बारे में भी बताया और कहा की हमें भगवान राम, भीष्म, श्रवण कुमार से सीखना चाहिए जिन्होंने अपने पिता के लिए कितने दुःख झेले और समाज में एक मिसाल कायम किया।’ इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…