Samastipur

विद्यापतिनगर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, देखें क्या कुछ कहा DSP नें…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर ढेपुरा हॉल्ट रेलवे स्टेशन के समीप धर्मगाछी में लगे आम के बगीचे में एक पेड़ पर एक अज्ञात शख्स का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। घटना मंगलवार देर शाम की है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम आम के बगीचे में कुछ गांव के बच्चे आंधी-पानी के बाद आम चुनने के लिए गया थे। तभी अचानक पेड़ से लटका शव पर नजर पड़ा।

फिर उसने इस बात की सूचना आसपास के लोगों को दी। मौके पर लोगों का भीड़ जुट गया जुटी भीड़ द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दी है। वहीं शव को शिनाख्त करने को लेकर लगातार कोशिश में लगी हुई है।

हालांकि युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बताते हैं कि बाहरी होने की वजह से शिनाख्त करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। मृतक ब्लू रंग का टी शर्ट व काला रंग का ट्राउजर पहने हुए हैं। युवक के पॉकेट से चार हजार रुपये व दो छोटा केक का पैकेट मिला हैं। घटना की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एसडीपीओ दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। युवक का अभी तक पता नहीं चला है कि आखिर युवक कौन और कहां का रहने वाला है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पोस्टमॉर्टम की प्राइमरी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा कि आखिर युवक ने आत्महत्या की है या कुछ और कारण है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago