Samastipur

समस्तीपुर: बारात में बदला दूल्हा, बंधक बने बाराती, दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार, जमकर हुआ बवाल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र स्थित निकसपुर गांव में अजीबो-गरीब स्थिति उस समय हो गई जब दरवाजे पर बारात लेकर सेहरा बांधे दूल्हा पहुंचा और उसे देखते ही लड़की पक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया और दूल्हा बदलने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया और सामुदायिक भवन मं बंद कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि रोसड़ा के मुरादपुर निवासी रामभगत साह के पुत्र से निकसपुर गांव की एक लड़की की शादी तय हुई थी। शादी के पहले दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घर जाकर बातचीत करने के बाद शादी की तिथि तय की थी। तय समय कन्या पक्ष के यहां बारात भी आया, लेकिन जिस लड़के से लड़की की शादी तय हुई थी उसकी जगह दूसरा युवक दूल्हे के रूप में था। उसे देखते ही कन्या पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने बारात में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को बंधक बना गांव के सामुदायिक भवन में बंद कर दिया।

इसकी जानकारी मिलने पर रोसड़ा के मुरादपुर से कई लोग पहुंचे और कन्या पक्ष से बातचीत शुरू कर दी। बताया जाता है कि मुरादपुर निवासी जीवछ साह ने शादी के लिए दोनों पक्षों के बीच अगुवा की भूमिका निभायी थी। देखासुनी के बाद शादी की तिथि तय करवा दी थी। लेकिन शादी के समय किसी बात को लेकर रामभगत साह के पुत्र ने शादी करने से इंकार करते हुए अचानक घर से भाग गया। इसके बाद उसकी जगह उसके छोटे भाई को दूल्हा बना बारात लेकर लड़की वाले के घर पहुंच गया। जिसके बाद बवाल हुआ। सामाजिक स्तर पर मामले को सलटाने का प्रयास जारी था। हालांकि पुलिस इससे बेखबर थी।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

2 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

2 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

7 घंटे ago