Closeup of arm wrapped with medical gauze
समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर बाजार स्थित थाना चौक के पास मंगलवार की दोपहर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक पति ने अपने दाहिने हाथ का नस ब्लेड से काट कर जान देने का प्रयास किया। जख़्मी युवक ताजपुर बाजार के थाना चौक निवासी मोहम्मद असलम का पुत्र मोहम्मद इम्तियाज बताया गया है।
जख्मी युवक को ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि मोहम्मद इम्तियाज की पत्नी गुलशन खातून कई दिनों से मायके जाने के लिए जिद कर रही थी। लेकिन उसका पति मोहम्मद इम्तियाज उसे मायके जाने नहीं देना चाह रहा था। वह चाहता था कि उसकी पत्नी उसके साथ रहे, लेकिन मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी मानने को तैयार नहीं थी।
इसी बात को लेकर मंगलवार को पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद नाराज मोहम्मद इम्तियाज ने ब्लेड से अपने दाहिने हाथ का नस तीन जगहों पर काट लिया। हल्ला होने पर आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिवार के लोग उसका उपचार ताजपुर के ही एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि इस घटना की जानकारी अब तक परिवार के लोगों ने पुलिस को नहीं दी है।
इम्तियाज के भाई सरफराज ने बताया कि उनकी भाभी पिछले कई दिनों से मायके जाने के लिए बार-बार कह रही थी। लेकिन उनका भाई काम में व्यस्तता बताते हुए जाने से लगातार इनकार कर रहा था। जिस कारण दोनों में गत सप्ताह से ही विवाद चल रहा था। मंगलवार को विवाद और बढ़ गया। जिसके बाद अचानक इम्तियाज ने ब्लेड से अपने दाहिने हाथ का नस काट कर जान देने का प्रयास किया।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…