Samastipur

जीजा-साली से हुए लूटकांड मामले का 3 दिनों में उद्भेदन, पटोरी DSP के नेतृत्व में पुलिस को मिली सफलता, एक गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र में 31 मई की दोपहर में हुए लूटकांड का पुलिस ने 3 दिनों में खुलासा कर दिया है। एसपी विनय तिवारी ने रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि 31 मई को लालबाबू सिंह अपनी साली रुबी देवी के साथ बाइक से अपने घर दादनपुर से मुसरीघरारी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान डिहिया पुल के पास पिपल के पेड़ के नीचे शौच के लिए उतरे। इसी दौरान ताजपुर की ओर से बाइक सवार दो अपराधी पहुंच गया और दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान लालबाबू सिंह के गले से सोने का हनुमानी, रुबी देवी के कान से झुमका, गर्दन से सोने का चकती, जितिया के अलावे पायल व मोबाइल लूट लिया। इस मामले में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी।

इसके बाद पटोरी डीएसपी रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने कांड अनुसंधान करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर वैशाली जिले के जंदाहा थाना के रामपुर चकलाला में छापेमारी करते हुए संजीत राय को उसके आवासीय मकान से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूट के मोबाइल भी बरामद किया गया।

फिर उसकी निशानदेही पर जंदाहा थाना के ही चकमोहदीन गांव में सोनु ठाकुर के घर छापेमारी करते हुए लूटे गए सोना के एक जोड़ी झुमका, सोना का चकती, चांदी का पायल एवं लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया। हालांकि सोनू ठाकुर फरार हो गया। एसपी ने बताया कि फरार सोनू ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

6 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

9 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

15 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago