Samastipur

समस्तीपुर: हर गांव की गलियां सोलर लाइट की रोशनी से नही हो पाया जगमग, तय सीमा में पूरा करना असंभव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सरकार के निर्णय के आलोक में जिले के हर गांव की गलियां सोलर लाइट की रोशनी से जगमग नहीं हो सकी। करीब छह माह में 1410 लाइट ही पंचायतों में लग सका है। जबकि इस योजना के तहत 13 हजार 840 लाइट लगाने की योजना है। अब तक जो स्थिति है उसमें तय सीमा में इसे पूरा करना असंभव है। सात निश्चय योजना 2 के तहत इसकी व्यवस्था की गई थी। जिला पंचायत विभाग की ओर से गांव के सभी वार्ड में स्थल का चयन किया गया था। इसको लेकर समस्तीपुर जिले में तीन एजेंसी को चयन किया गया था।

जिले में 346 पंचायत में कुल 4689 वार्ड हैं। प्रथम चरण में सभी पंचायतों के चार चार वार्ड का चयन किया गया था। जहां ग्रामीण सोलर साइट योजना के तहत सभी पंचायत के हर वार्ड में दस-दस लाइट लगाना था। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली हो या ना हों, इन लाइटों को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। यह दिन में सूरज की रौशनी से चार्ज होंगे और फिर रातभर गांव की गलियों को रौशन करेंगे।

इसमें खास बात यह है कि इन लाइटों को ऑफ ऑन करने के झंझट से भी ग्रामीणों को छुटकारा मिलेगा। दरअसल लाइट में सेंसर सिस्टम काम करेगा, जो शाम ढलते ही अपने आप ऑन हो जाएगी और सुबह की किरण निकलते ही ऑफ हो जाएगी। भीड़भाड़ वाले जगहों को प्राथमिकता ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड में 10-10 सोलर लगाने में भीड़ वाली जगहों को प्राथमिकता दी गई थी। इसके अलावा मंदिर, मस्जिद, स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों के पास भी सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए और लाइट की व्यवस्था होगी। प्रत्येक सोलर लाइट करीब 20 वाट का होगा जो एलईडी का होगा।

जिला पंचायती राज अधिकारी विष्णुदेव मंडल ने कहा कि निश्चय योजना पार्ट-2 के तहत गांवों में लाइट लगाई जा रही हैं। अब तक 1410 लाइट पंचायतों में लग गयी हैं। अन्य जगहों पर तेज गति से काम जारी है। जल्द ही लक्ष्य के अनुरुप कार्य संपन्न करा लिया जाएगा। सात निश्चय पार्ट-2 के तहत स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव के तहत गांवों में ब्रेडा द्वारा चयनित एजेंसियां सोलर स्ट्रीट लाइट लगा रही है।

इन लाइटों की निगरानी भी विभाग रिमोट सिस्टम के द्वारा ऑनलाइन होनी है। इसमें ब्रेडा, पंचायती राज विभाग और बिजली विभाग के जेई प्रमुख भूमिका निभाएंगे। खास बात यह है कि यदि इन लाइटों को किसी कारण 72 घंटे सूर्य की रौशनी नहीं मिलती है तब भी ये गांव की गलियों को रौशन करेंगे। पोल पर लगे सोलर पैनल से सिस्टम में लगी बैटरी चार्ज हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

7 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

9 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

9 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

18 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

21 घंटे ago