Samastipur

हिरासत में पुलिस की गाड़ी में हथकड़ी के साथ Video Call पर बात करते हुए फिर से बनाया Reels, कल ही वीडियो वायरल होने पर हुआ था गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- पुलिस की लाख सख्ती के बाबजूद लोगों में कानून का खौफ नहीं दिख रहा है। समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरोल गांव से हथियार के साथ रिल्स वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भी जेल भेज दिया गया है।

हालांकि उस युवक का अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस की गाड़ी में हथकड़ी लगाए उक्त युवक अपने एक मित्र से सोशल मीडिया के माध्यम से ही वीडियो कॉल पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसका वीडियो बनाकर फिर से वायरल कर दिया गया है।

वायरल वीडियो में देखा गया है कि गाड़ी के बाहर से कोई शख्स मोबाइल के माध्यम से गिरफ्तार युवक को वीडियो काॅल पर किसी से बात करवा रहा है। जिसका रिल्स वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है। पुलिस हिरासत में हथकड़ी समेत वीडियो बनाए जाने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवालिया निशान उठा रहे हैं।

बता दें कि हथियार के साथ रिल्स वीडियो बनाने वाला युवक अगरोल गांव के शिव रंजन यादव का पुत्र ब्रजेश कुमार यादव और वीडियो बनाने वाला शंभू यादव था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गुरूवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी विनय तिवारी ने बताया था कि दोनों रिल्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपडेट करते थे, जिससे उनका व्यूअर बढे़। पुलिस ने दोनों के पास से देसी कट्‌टा भी बरामद किया था।

यहां देखें वायरल वीडियो…

SP की प्रेस कांफ्रेंस…

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

3 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

4 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

12 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

13 घंटे ago