समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सोयरा गांव में बीते 16 मई की रात हथियार के बल पर हुई बाइक एवं मोबाइल लूट तथा घटहो ओपी के मनियारपुर के पास बीते 10 जून को मोबाइल और रुपए लूट मामले का समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से पुलिस ने लूटी गई और घटना में प्रयुक्त बाइक, लूट और छिनतई किए गए 11 मोबाइल फोन, एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई वार्ड संख्या-9 निवासी अनिल कुमार महतो के पुत्र हिमांशु कुमार, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी मनोज कुमार गिरी के पुत्र नीतीश कुमार एवं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा वार्ड संख्या-8 निवासी सुनील कुमार चौधरी के पुत्र कुणाल कुमार चौधरी के रूप में हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…