Samastipur

समस्तीपुर में ह्रदय विदारक घटना; तीन वर्ष पूर्व किया था अंतरजातीय विवाह, अब 2 वर्षीय नन्हीं सी बिटिया की गला दबाकर ले ली जान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी. एलौथ में शनिवार की दोपहर एक ह्रदय विदारक घटना देखने को मिली, जहां कोचिंग संचालक मुकेश कुमार साह ने पिता अजय साह के सहयोग से अपनी नन्हीं सी बिटिया गुड़िया (2 वर्ष) की पहले गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपने घर से करीब 300 मीटर दूर उत्तर दिशा में उसे दफन कर दिया। जब यह बात कानों-कान जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई तो कुछ ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना मुसरीघरारी थाने को दी।

घटना की सूचना पाकर सहायक थानाध्यक्ष मो. फहीम ने दलबल के साथ मृतका के घर एवं दफन की जगह की जांच की। साथ ही आरोपित पिता-पुत्र को थाने पर लाकर पूछताछ में जुट गई। इस संबंध में सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि जब तक मृतका के किसी स्वजन द्वारा आवेदन नहीं दिया जाता, तब तक कैसे करवाई की जा सकती है।

इधर, ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि आरोपित युवक ने तीन वर्ष पूर्व अंतरजातीय विवाह किया था। इसी वजह से पिता-पुत्र ने मिलकर गला दबाकर नन्हीं सी बिटिया की जान ली है। साथ ही जेसीबी के सहयोग से उसे मिट्टी के नीचे दफन कर दिया है। इस घटना को लेकर आरोपित पिता-पुत्र ने कहा कि बीमारी के वजह से नन्हीं बिटिया की मौत हुई है, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाए तो मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

19 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago