Samastipur

समस्तीपुर में बेचैन करने वाली गर्मी का सितम जारी, पारा 40 डिग्री पर, खरीफ फसलों पर भी पड़ सकता है असर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बेचैन करने वाली गर्मी का सितम जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्मी है। मौसम विभाग की ओर कहा गया है कि अगले दो दिनों तक हीट बेव जारी रहेगा। इससे पहले गुरुवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। इस दौरान करीब 12 किमी. की गति से चल रही पछुआ हवा लोगों के झुलसा रही थी।

प्रचंड धूप के कारण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच लोग घरो से निकलने से परहेज करने को विवश हैं। कई मजदूर समूहो ने भी काम करने का समय बदलकर सुबह-शाम कर लिया है। जिससे रोजी-रोटी की जुगाड़ के साथ जान भी बची रहे। इधर भीषण गर्मी का असर खरीफ फसलो पर पड़ सकता है।

कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैैज्ञानिक डॉ. निलंजय ने बताया कि लम्बी अवधि के धान का बिचड़ा गिराने का यह सही समय है। लेकिन वर्षा नहीं हो रही है। ऐसे में सिंचाई की समुचित व्यवस्था होने पर ही बिचड़ा गिराना हितकर होगा। नहीं तो वर्षा का इंतजार करना होगा। उन्होंने सब्जी खेतों मेें भी समुचित सिंचाई की सलाह दी है। कहा कि एऐसे समय में समुचित सिंचाई नहीं उपलब्ध होने से नुकसान हो सकता है।

तीन दिनों से जिले में प्रचंड गर्मी ने लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। शहर से लेकर गांव तक के लोगों ने भीषण गर्मी व तेज लू चलने के कारण अपनी दिनचर्या बदल ली है। स्थिति यह है कि दिन में दस बजे के बाद से ही सड़कों पर आवागजाही कम होने लगती है।

दोपहर होते होते तो इक्के दुक्के लोग ही सड़क पर चलते दिखते हैं। शाम में धूप का असर कम होने के बाद लोग सड़क पर निकलते हैं। इससे दोपहर से शाम तक दुकानादरों को ग्राहकों के इंतजार में दिन काटने को विवश होना पड़ता है। वहीं गांवों में भी दस बजे के बाद खेत से मजदूर घर की राह थाम लेते हैं।

विदित हो कि पिछले तीन दिनों से पारा के चढ़ने का क्रम जारी है। इसकी वजह से हर वर्ग के लोग परेशानी का सामना करने को विवश हैं। स्थिति यह है कि आम दिनों में हर समय भीड़ लगने वाले शहर के रामबाबू चौक, गोला रोड, गुदरी बाजार, मारवाड़ी बाजार, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, मगरदही घाट चौराहा, ताजपुर रोड, मुसरीघरारी रोड आदि सड़कों पर दोपहर में एक तरह से सन्नाटा छा जाता है। हालांकि इन जगहों पर दुकानदार अपनी दुकान खोलते हैं, लेकिन दोपहर में उन्हें खाली ही बैठे रहना पड़ता है।

Avinash Roy

Recent Posts

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

3 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

4 घंटे ago

मोहिउद्दीननगर के गंगा ढ़ाब में मछली मारने के विवाद में हुए मारपीट व गोली चलने की घटना को लेकर उस पार पटना के NTPC थाना बाढ़ में पांच लोगों पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर Reel बनाने के लिए युवकों खोला अग्निशामक यंत्र, यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस…

5 घंटे ago

कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की ह’त्या मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…

13 घंटे ago

जमीन लिखने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोपित अनमोल तिवारी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…

14 घंटे ago