Samastipur

दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए समस्तीपुर परिवहन विभाग शहर में लगाएगा स्पीड गन कैमरा, वाहनों की रफ्तार पर रहेगी नजर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है। इसके तहत जिले में सबसे ज्यादा दुर्घटनाओं वाले जगहों को चिन्हित कर स्पीड-गन कैमरा लगाया जाएगा। जिसके माध्यम से बेलगाम रफ्तार और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर अंकुश लगाया जाएगा। इन स्पीडगन कैमरों में वाहनों की स्पीड और नंबर कैद हो जाएगा। इसके बाद ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर रजिस्टर्ड वाहन के मोबाइल नंबर पर चालान कटने का एसएमएस चला जाएगा।

इसकी तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है। प्रशासन की ओर से बढ़ रही दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जिले में लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद भी रफ्तार पर लगाम लगाने में थोड़ी परेशानी हो रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन व सरकार चिंतित हैं। विश्वस्त सूत्रों की माने तो वाहनों की रफ्तार को केवल विभागीय कार्रवाई के भरोसे नहीं रोका जा सकता। उसके लिए अर्थदंड भी जरूरी है।

स्पीडगन कैमरे लगने के बाद कुछ हद तक दुर्घटनाओं पर काबू होने की उम्मीद है। इसलिए कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालक के वाहन का नंबर कैमरा स्वयं चिह्नित कर लेगा। इसके बाद स्वत वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चालान कटने का एसएमएस चला जाएगा।

दूर से आ रही गाड़ी की स्पीड का लगेगा पता :

स्पीडगन कैमरा दूर से आ रही गाड़ी की स्पीड पता कर लेगा। यदि गाड़ी ओवरस्पीड है तो उसके चालक को जुर्माना भरना पड़ेगा। इस नई व्यवस्था से वाहन चेकिंग और चालान काटे जाने की पारदर्शिता आएगी। वहीं कैमरे को लिंक कर लाइव वीडियो को कंट्रोल रूम में बैठे लोग भी देख सकेंगे। इससे रफ्तार पर लगाम लगेगी और दुर्घटनाएं कम होगी। वहीं, इससे दुर्घटना में होने वाली मौतों को भी कुछ हद तक रोका जा सकेगा।

बाइट :

मुख्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा के उपाय संबंधित सारी जानकारी मांगी गई है। विभाग की ओर से डेंजर जोन को चिन्हित किया गया है। वही और जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। इन जगहों पर सुरक्षा को लेकर वयापक स्तर पर प्रबंध किया जाएगा।

बलवीर दास, डीटीओ समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

3 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

12 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

14 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

14 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

23 घंटे ago