Samastipur

मेडिकल नीट यूजी परीक्षा में खानपुर के शिवम को मिली सफलता, ग्रामीणों में हर्ष

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर:- मेडिकल नीट यूजी परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर खेढ़ी गांव के सुनील कुमार चौधरी के पुत्र शिवम कुमार की सफलता पर घर परिवार एवं ग्रामीणों ने खुशियाँ मनाई। शिवम कुमार ने नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में 4124 एवं जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 376वां रैंकिंग प्राप्त किया है।

शिवम की पढ़ाई लिखाई दरभंगा के मेडोना स्कूल में हुई थी, जहां से उसने वर्ष 2020 में सीबीएसई बोर्ड से दसवीं पास किया था और अपने स्कूल का टॉपर था। वहीं वर्ष 2022 में उसने सीबीएससी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में भी 87 प्रतिशत अंक लाकर परीक्षा पास किया था।

शिवम की मां गृहिणी है, वही पिता पीएचईडी के संवेदक हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शिवम ने बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी पढ़ाई के दौरान कभी भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करता था एवं सोशल मीडिया साइट से भी दूर रहता था। शिवम के चाचा यशवंत कुमार चौधरी बादशाह ने बताया कि वह अपने ग्राम पंचायत का पहला लड़का है जो नीट की परीक्षा क्वालीफाई कर मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेगा।

उसके सफलता पर शिवम के दादाजी सेवानिवृत्त शिक्षक राम उदित चौधरी, चाचा आदित्य कुमार चौधरी, राम कुमार चौधरी, ऋषिकेश चौधरी, सतीश चौधरी, राम विलास चौधरी, भाई नवनीत चौधरी, मनीष कुमार चौधरी, अभिषेक चौधरी, धीरज चौधरी, प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी, जिला पार्षद प्रियंका कुमारी, पैक्स अध्यक्ष श्याम राय आदि ने बधाई दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

6 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

12 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

16 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

17 घंटे ago