समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन के वाशिंगपीट को हाईटेक बनाया जाएगा। रेलवे ने इसकी प्रक्रिया शुरु कर दी है। वाशिंगपिट को हाईटेक बनाने के लिए दो करोड़ 46 लाख 42 हजार 864 रुपए खर्च किया जाएगा। रेलवे ने निविदा भी जारी कर दिया है। इसके तहत 230 मीटर की लंबाई में कैमटेक डिजाईन का वाशिंगपीट पुनर्निमाण किया जाएगा।
निर्माण होने के बाद समस्तीपुर का वाशिंगपिट पूरी तरह कैमटेक डिजाईन का हो जाएगा। बता दें कि समस्तीपुर के वाशिंगपीट में 345 मीटर की लंबाई में पहले ही कैमटेक डिजाईन का वाशिंगपिट का निर्माण हो चुका है। पूरा वाशिंगपीट कैमटेक डिजाईन में होने के बाद कोचों की साफ-सफाई में काफी सहूलियत होगी। वहीं कम समय में बेहतर ढंग से कोचों की सफाई हो पाएगी।
समस्तीपुर जंक्शन के मौजूदा सिक लाइन शेड का रुफ शीट भी बदला जाएगा। फिलहाल सिक लाइन शेड का रुफ शीट काफी जर्जर हो गया है। जिसके कारण इसे बदलने की प्रक्रिया भी शुरु की जाएगी। रेलवे के निविदा में रुफ शीट केसाथ-साथ कैमटेक डिजाईन के वाशिंगपिट का कार्य भी शामिल है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…