Samastipur

जमीनी विवाद को लेकर जितवारपुर में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 2 लोगों को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने बुधवार को दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करते हुए इस मामले में दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए व्यक्ति में एक पक्ष से कुमार राजा और दूसरे पक्ष से रतनदीप राय शामिल हैं।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों ओर से एक दूसरे पर बकाया राशि मांगने के लिए मारपीट करने पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया था। जितवारपुर निजामत गांव में मंगलवार को हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद गांव के कुमार राजा ने आरोप लगाया था कि वह अपने भतीजा आलोक और नीरज को जमीन दिलाने के लिए गांव के ही रतनदीप राय से 14 लाख रुपए में जमीन की बातचीत की थी।

लेकिन उन्होंने दूसरी जमीन लिखी थी। इसका वैल्यूएशन कम है, शेष राशि मांगने पर रतनदीप के अलावा रोशन गुंजन आदि तरह से धमकी देने लगे और उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की लूटपाट मचाया और गोलीबारी की।

दूसरे पक्ष के रतनदीप राय का आरोप था कि उनसे आलोक और जितेंद्र ने 1.75 लाख रुपए में एक जमीन की बातचीत की थी जिसके बात उन्होंने एक लाख रुपए दिया। और कहा था कि जमीन लिखाने के बाद शेष राशि देंगे लेकिन जमीन लिखाने के बाद वह पैसा नहीं दे रहे थे। पैसा मांगने पर मंगलवार को उनके साथ मारपीट की व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

28 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago