Samastipur

समस्तीपुर: बेतहाशा गर्मी व वर्षा के अभाव में भूजल स्तर 33 फीट नीचे पहुंचा, नदी किनारे व आसपास बसे लोगों के साथ है ऐसे हालात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बेतहाशा गर्मी व वर्षा के अभाव में लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। वहीं भूजल का स्तर अबतक के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। वर्षा के दिनों में अमूमन 6-7 फीट पर रहने वाला भूजल स्तर वर्तमान में 33 फीट नीचे पहुंच गया है। यह हालात नदी किनारे व आसपास बसे लोगों के साथ है। नदी से दूरी वाले स्थलों पर यह दायरा 40 फीट से उपर तक पहुंचने की संभावना है। बीते चार वर्षो में यह पहला मौका है जब भूजल स्तर इतना नीचे गया है। नजीजतन लोग त्राहिमाम करने को विवश है।

भूजल स्तर में कमी क्यों :

वैज्ञानिक डॉ. रविश ने बताया कि कृषि में सिंचाई के लिए भूजल पर अत्यधिक निर्भरता, वर्षा जल संचयन व ग्राउंड वाटर रिचार्ज का अभाव जैसे कई कारण है। वैज्ञानिक ने बताया कि बिजली पंप सिंचाई की सुविधा होने से किसान डीजल इंजन की अपेक्षा अधिक सिंचाई कर रहे हैं। यही हालात नल-जल योजना के तहत लोगों के घरो तक पानी पहुंचाने का है। इसके कारण काफी मात्रा में भूजल का दोहन हो रहा है। जिसके कारण दिनों-दिन वाटर लेबल नीचे जा रहा है।

क्या करे किसान :

वैज्ञानिक ने बताया कि भूमि का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा को वर्षा जल संरक्षण में इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा मेड़ बंदी से वर्षा जल संरक्षण करने से मृदा व जल दोनों संरक्षित रहता है। जिसका उपयोग किसान रबी फसलो की सिंचाई तक कर सकते हैं। यह भूजल को रिचार्ज करने में भी सहायक होता है।

इसके अलावा किसानों को आधुनिक सिंचाई पद्वति के तहत ड्रीप, स्प्रीक्लर, रेनगन का इस्तेमाल करना चाहिए। तो दूसरी ओर प्राकृतिक संसाधन को संरक्षित करने वाली तकनीक के तहत जीरो टिलेज, लेजर लेबलर, बेड प्लान्टिंग तकनीको का इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि तालाब, जल संरक्षण के साथ ग्राउंड वाटर रिचार्ज का बेहतर विकल्प है।

Avinash Roy

Recent Posts

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

3 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

4 घंटे ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

5 घंटे ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

7 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

12 घंटे ago