समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले को हरा भरा करने के लिए वृहत पैमाने पर पौधरोपण होगा। इस वित्तीय वर्ष में करीब 15 लाख पौधे लगाये जायेंगे। इसमें अकेले मनरेगा योजना से 7 लाख पौधरोपण किया जाएगा। यही नहीं सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण हो सके इसको लेकर भी डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है।
मियावाकी विधि से जंगलरोपण के तहत पौधे लगाये जायेंगे। इस विधि से निजी जमीन में भी जमीन मालिकों की सहमति से पौधरोपण किया जाएगा। गांवों में आंवला, बेलपत्र, पीपल व बड़ के पौधे गांव के मंदिर, जोहड़ किनारे, चौपाल परिसर में या अन्य सार्वजनिक जगहों पर लगाए जायेंगे। जिले में वन विभाग का जामुन, जमोया, अमरूद, सदाबहार, पिलखन, आम, आंवला, कटहल, नीम, अर्जुन, पीपल, सिल्वर ओक के पौधे लगाने पर जोर है।
डीएम योगेन्द्र सिंह ने पौधरोपण का निर्देश देते हुए कहा है कि जो भी पौधे लगाये जा रहे हैं, उसे लोग अपना समझकर संरक्षित करें। ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए जरूरी है कि हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा कम से कम एक पौधे अवश्य लगाएं और अपने आसपास जितने भी वृक्ष हैं उन्हें बचाएं। उन्होंने कहा कि पौधों से भावनात्मक लगाव होना अति आवश्यक है। इधर जिले में पौधरोपण को लेकरखड्डे खोदने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। बरसात आते ही दो-तीन दिन में पौधे लगाने शुरू कर दिए जाएंगे।
जिले में मुख्यत: शीशम, जामुन, नीम, हरी पापड़ी, शहतूत, बेलपत्र, बड़, पीपल, पिलखन, कचनार व सीरस प्रजाति के वृक्ष लगाए जाएंगे। इनमें 2.5 लाख पौधे वन विभाग की ओर से लगाए जाएंगे। जिला के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में चालीस हजार पौधे पौधागिरी के लिए लगाने का लक्ष्य है। विद्यालय प्रांगण में बच्चे पौधे लगा सकते हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…