समस्तीपुर :- रविवार को समाहरणालय स्थित सभागार में एसपी विनय तिवारी ने जिले के सभी थानाें के अधिकारियों, इंस्पेक्टरों व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मिटिंग को लेकर बैठक की।
इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थानों के थानाध्यक्ष से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा किया तथा अहम निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थानाध्यक्षों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ पुलिस शिष्ट व्यवहार करें ताकि हम पीपुल्स फ्रेंडली बन सके और लोग हम पर भरोसा रख सके, इससे पुलिस को भी कांडों के अनुसंधान में मदद मिल सकेगी।
वहीं एसपी ने अपराध पर नियंत्रण, लंबित मामलों में गिरफ्तारी, आसूचना संकलन कर शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, जनता से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटारा, सभी थाना अध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष रात्रि गश्ती के दौरान बैंक एरिया में निगरानी रखने, लंबित कांड का तीब्र गति से निष्पादन करने, सोमवार को सभी पुलिस पदाधिकारी /कर्मी फील्ड में रहने, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक सभी दिन अलग-अलग थाने पर जाकर कांडो की समीक्षा करने को लेकर उन्होंने सख्ती से पालन करने को कहा।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…