Samastipur

चकमेहसी थाने की गश्ती वाहन की ठोकर से नर्स जख्मी, बाइक चला रहे उसके पति को भी आयी हल्की चोटें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- लदौरा-चकमेहसी मुख्य पथ पर नवाबगंज चौक के समीप सोमवार की दोपहर चकमेहसी थाने की गश्ती वाहन की ठोकर से बाइक सवार नर्स गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वही बाइक चला रहे उसके पति को भी हल्की चोटे आयी। महिला को इलाज के लिए सीएससी कल्याणपुर में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

जख्मी महिला स्वास्थ्य कर्मी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बखरी निवासी मदन मोहन चौधरी की पत्नी आशा कुमारी (59) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला स्वास्थ्य कर्मी अतिरिक्त प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र चकमेहसी में कार्यरत है। जहां से सोमवार दोपहर ड्यूटी के बाद अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी लदौरा से चकमेहसी मुख्य पथ के नवाबगंज चौक के समीप चकमेहसी थाने की गश्ती वाहन से बाइक में ठोकर लग गई। जिससे महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

स्थानीय लोगो के अनुसार नवाबगंज चौक चौराहा पर अचानक बाइक पुलिस की गाड़ी के सामने आ गई जिसको पुलिस वाहन के चालक ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन से बाइक में टक्कर हो गई। थाना अध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने बताया कि अचानक पुलिस गश्ती गाड़ी के सामने चौराहे पर बाइक आ जाने से दुर्घटना हुई है। महिला को इलाज कराने के लिए साथ में पुलिस भी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago