समस्तीपुर/सरायरंजन :- इन दिनों पशुपालक अपने-अपने मवेशी के लिए पानी और हरे चारे के लिए भटकने को विवश हैं। सरायरंजन के तिसवारा चौर में पोखर एवं तालाब के सुख जाने से पशुओं को पानी पिलाने के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भैस लेकर जा रहे पशुपालक किसानों ने बताया कि इस बार अब तक बारिश नाममात्र की ही हुई है। इससे चौर में चारे एवं पानी की भारी कमी हो गई है। जिससे पशु को लेकर जगह जगह भटकना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रचंड धूप के कारण पानी के साथ साथ हरे चारे की भी किल्लत हो गयी है। बारिश होने पर चौर में हरी दूभ, हरी सॉमी घास आसानी से मिल जाते थे। लेकिन इस बार उसकी भारी कमी है। तेज धूप के कारण हरा चारा भी नहीं मिल रहा है। इससे पशुपालक पिछले एक माह से पानी और चारे की तलाश में प्रखंड के विभिन्न चौर में पशुओं को लेकर भटकते रहते हैं।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…