बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने जनता दरबार में मंत्रि मंडल में शामिल सबसे करीबी कहे जाने वाले मंत्री को अचानक से बुलवा लिया। सीएम ने अपने सहयोगियों से पहले यह पूछा कि – मंत्री जी चले गए क्या …। जिसके बाद वहां मौजूद एक अधिकारी ने सीएम से पूछा कि, – संसदीय कार्य मंत्री को बुलाना है तो सीएम ने कहा नहीं, नहीं विजय जी को बुलाइए।
इसके बाद सीएम नीतीश मंत्री के बैठने वाले जगहों को देखने लगे और इशारा कर उन्हें अपने पास बुलाया। सीएम ने कहा – ऐने आइए..ऐने आइए। उसके बाद संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी उनके पास आए।
दरसअल, सीएम के जनता दरबार में समस्तीपुर के कल्याणपुर का युवक अपनी शिकायत लेकर आया था। इसका कहना था कि – उसके नाले का अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी शिकायत वो कई बार कर चूका है। लेकिन, अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। सीएम नीतीश पहले बड़े ही गौर से उनकी शिकायत को सुना उसके बाद मंत्री विजय चौधरी को आवाज देकर बुलाया।
सीएम ने मंत्री से कहा कि – अरे भाई आप ही के जिला का मामला है। उसके बाद मंत्री ने फरियादी से पूछा कहां का मामला है। के कब्ज़ा कर लिया है। उसके बाद मंत्री जी फरियादी को सिस्टम समझाने लगे और सीएम सभी बातें सुन रहे थे।
उसके बाद सीएम ने मंत्री ने पूछा कि – आपको मालूम नय है, हम सोचे समस्तीपुर का है तो आपको मालुमे होगा। इसके लिए आपको हम बुला लिए समझने के लिए। उसके बाद पूछा आप जाते हैं 100 आदमी मिलता है, क्यों नहीं करवा देते हैं वहां। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि – आए होते तो जरूर करवा देते। फिर सीएम ने कहा कि – आए होते छोड़िये न ई तो यहां आ गए। आपको बता रहे हैं, पूछ रहे हैं काहे नहीं वहां जा रहे हैं। जिसके जवाब में मंत्री ने जी ठीक कह कर वापस से अपने सीट पर चले गए।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…