समस्तीपुर :- अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 12 बिहार बटालियन NCC समस्तीपुर के समादेशी पदाधिकारी कर्नल रविन्द्र रावत के निर्देश के आलोक में बीआरबी कॉलेज कैंपस परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के कर्मचारियों सहित अन्य कॉलजों एवं स्कूलों के कैडेटों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. बीरेन्द्र कुमार चौधरी ने किया।
इस अवसर पर जीवन में योग की महत्ता को रेखांकित करते हुए उन्होने कहा की स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में पंतजलि योग आश्रम के योग प्रशिक्षक विभा शर्मा, अभिनाश शर्मा, बीरेन्द्र मोहन के नेतृत्व में 45 मिनट तक लोगों ने योग से संबंधित गूढ तत्वों को समझते हुए योगाभ्यास में भाग लिया।
कार्यक्रम में 12 बिहार बटालियन के हवलदार दशरत चाँद, योग शिक्षक डॉ. देवेन्द्र चौधरी, डॉ. सुनील कुमार मिश्र, गुड़िया कुमारी, गोपाल कुमार भगत, मोहन कुमार, राहुल कुमार, शिवम कुमार, श्रीकांत, मानश, अंकित सिंह एवं छात्र अजीत, अंकित, सूशांत, रितिक, कृष्णा, शिवा प्रीति इत्यादि ने अपनी सहभागिता निभाई।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…