समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी के रघुनाथपुर गांव से सोमवार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार युवक पुलिस गाड़ी का शीशा तोड़ चलती गाड़ी से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस की टीम ने उसे आनन-फानन में उठाकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। शराबी युवक की पहचान हलई ओपी क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के चंदन शाह के रूप में की गई है।
112 नंबर पुलिस टीम के पुलिस पदाधिकारी जमादार जयराम मांझी ने बताया कि शिकायत पर चंदन को शराब के नशे में घर में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रास्ते मे युवक ने पुलिस वाहन के पीछे का साइड शीशा तोड़कर गाड़ी से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों द्वारा हल्ला मचाने पर पुलिस वाहन रोककर पुलिस पदाधिकारियों ने युवक को उठाया और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक को रेफर कर दिया गया है।
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…