Samastipur

पूर्व उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर पहुंचे समस्तीपुर, मंत्री संतोष सुमन के इस्तीफे के बहाने CM नीतीश और महागठबंधन पर जमकर साधा निशाना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समस्तीपुर पहुंचे जहां उन्होंने वारिसनगर विधानसभा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान कतरे हुए कहा कि केंद्र की सरकार हर वर्ग के लोगों को ख्याल में रखकर काम कर रही है। वहीं उन्होंने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के पुत्र और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के इस्तीफ़े के सवाल पर कहा कि जब बिहार में महागठबंधन अपने कुनबे को नहीं संभाल पा रही है तो वह केंद्र में क्या करेगी यह अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने संतोष सुमन के इस्तीफे के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। वहीं दरभंगा के जमीन को केंद्रीय कमेटी के द्वारा नकारे जाने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी ईमानदारी से इस दिशा में प्रयास नहीं किया। बार-बार उन लोगों के द्वारा जमीन बदलती जा रही थी, जिस कारण यह परिस्थितियां पैदा हुई। केंद्र सरकार हमेशा से ही मदद करने के लिए तैयार है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

3 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

4 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

6 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

11 घंटे ago