समस्तीपुर :- जनसंघ काल से जुड़े समस्तीपुर के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाग्य नारायण राय का शुक्रवार की सुबह उनके पैतृक गांव हरपुर एलौथ में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन भाजपा नेता समेत अन्य दलों के नेताओं के अलावे पत्रकारों व समाजसेवियों ने दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
भाग्य नारायण राय का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम बेगूसराय के गंगा तट स्थित सिमरिया घाट पर संपन्न हुआ। उनके पुत्र मुकेश कुमार समस्तीपुर न्यूज18 के जिला संवाददाता है। इससे पहले भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर को पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनकी शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…