Samastipur

बेंगलुरु से समस्तीपुर अपने घर लौट रहा युवक ट्रेन से उतरने के बाद हुआ लापता; भाई को फोन कर बताया था उसका बैग बदमाश छीन रहे है, उसके बाद बंद हो गया मोबाइल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- संघमित्रा एक्सप्रेस से बेंगलुरू से अपने घर मोहिउद्दीननगर लौट रहा युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। आखिरी बार युवक ने अपने बडे़ भाई धर्मनाथ से 20 जून की रात फोन पर बताया था वह ट्रेन से उतर चुका है। उसके पीछे बदमाश लगे हैं उसका बैग छीन रहे हैं फिर उसका मोबाइल बंद हो गया। तब से युवक ट्रेसलेस है। लापता युवक मोहिउद्दीननगर थाने के हजरतपुर के शत्रुधन सहनी का पुत्र बब्लू कुमार सहनी बताया गया है। बताया गया है कि बबलू बेंगलुरू में ग्रेनाइट का काम करता था। युवक के लापता होने संबंधी जानकारी उसके पिता ने मोहिउद्दीननगर थाने को दी है।

बताया गया है कि बबलू 19 जून को बेंगलुरू से बिहार आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। बबलू के भाई धर्मनाथ ने बताया कि 20 जून को रात करीब 9 बजे उसके मोबाइल पर बबलू का फोन आया था। फोन करते हुए काफी डरे-सहमें बबलू ने बताया था कि वह पटना उतर चुका है। उसके पीछें बदमाश लगे हुए हैं जो उसका बैग छीन रहे हैं। जिसपर उसने तुरंत पुलिस के नंबर पर फोन करने के लिए बोला। फिर कुछ देर बाद से बबलू का फोन बंद हो गया। जिसके बाद वे लोग जाकर ट्रेन में तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसनें दानापुर GRP को भी बताया लेकिन कोई मदद नहीं मिली। GRP पुलिस का कहना था कि पहले अपने स्तर से खोज लिजीए फिर आवेदन दिजीएगा।

एक हफ्ता बाद भी कोई ट्रेस नहीं :

युवक के लापता हुए अब एक सप्ताह गुजरने वाला है लेकिन बब्लू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उसका फोन भी बंद मिल रहा है। जिसके बाद परिवार के लोगों ने मोहिउद्ददीननगर थाने को आवेदन दिया है।

बाइट :

वहीं इस मामले पर मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मामला रेल पुलिस का है। युवक ट्रेन से गायब हुआ है। हालांकि परिवार के लोगों ने थाने में आवेदन दिया है। जिस आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को रेल पुलिस के पास जाने को कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

2 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

10 घंटे ago