Samastipur

अपहरण के 24 घंटे के अंदर 10 वर्षीय बच्ची को समस्तीपुर पुलिस ने सकुशल किया बरामद, महिला समेत दो को पुलिस ने दबोचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर एक 10 साल की अपहृत बच्ची की हत्या की योजना को विफल करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने छापेमारी कर अपहृत बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

इस मामले में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि बीते 26 जून को वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में रिश्ते में चचेरी मौसी के द्वारा एक 10 साल की बच्ची को अगवा किए जाने की सूचना वारिसनगर थाना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की योजना से अगवा की गई बच्ची को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने इस मामले के दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

एसपी का बताना है कि बच्ची के पिता के साथ सुरेंद्र राय नामक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई थी। जिसके बाद से सुरेंद्र राय बदले की फिराक में था। महिला के साथ सुरेंद्र राय का अवैध संबंध था। महिला रिश्ते में उस बच्ची की चचेरी मौसी लगती थी और उसका उस बच्ची के घर में आना-जाना था। सुरेंद्र राय के कहने पर ही महिला ने उस बच्ची को उसके घर से अगवा कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को लग गई और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में छापेमारी कर आरोपी महिला एवं सुरेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया की बच्ची के अपहरण के बाद उसकी हत्या की योजना सुरेंद्र राय ने बनाई थी, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

33 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

2 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

7 घंटे ago