समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड के पतैलिया में जन नेता दिवंगत पूर्व विधायक रामदेव वर्मा के प्रथम पुण्यतिथि पर कल 22 मई को पतैलिया उनकी आवासीय परिसर स्थित स्थापित आदमकद प्रतिमा का अनावरण भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा किया जाएगा।
इसके बाद पुस्तकालय भवन के बगल में इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी द्वारा तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर पतैलिया पुस्तकालय भवन में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक ललन कुमार की अध्यक्षता में एवं जिला सचिव उमेश कुमार के पर्यवेक्षण में शनिवार को संपन्न हुआ।
इस बैठक में 22 मई को आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने की प्रतिबद्धता की समीक्षा की गई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था के सफल संचालन के लिए बनाए गए हैं। बता दें कि विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से रामदेव वर्मा 6 बार विधायक रह चुके थे। वर्ष 1980 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। तब से जीवन के अंतिम क्षण तक आम जनता के बीच रहे।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…