Samastipur

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-19 में 800 मीटर दौड़ में समस्तीपुर की संध्या को मिला तीसरा स्थान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में कला संस्कृति व युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक बालिका दक्ष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ में समस्तीपुर जिला के पटोरी की संध्या कुमारी ने ब्रोंज मेडल जीतकर जिला का नाम रोशन किया है।

जिला खेल पदाधिकारी बलवीर दास ने बताया कि संध्या ने जिला स्तरीय दक्ष प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त की थी जिसके चलते उसका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। जहां संध्या ने 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त की है।

वहीं समस्तीपुर के बालक वर्ग में सोनू कुमार एवं बालिका वर्ग में अर्चना रानी ने 200 मीटर दौड़ के हीट राउंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लेकिन अचानक दोनों का तबीयत खराब हो जाने के कारण फाइनल राउंड में भाग नहीं ले सकी। उन्होंने बताया कि दल प्रभारी शिक्षक सुभीत कुमार सिंह एवं प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार को 12 सदस्यीय टीम पटना गई थी।

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स दक्ष चयन प्रतियोगिता में तीसरे स्थान प्राप्त करने पर समस्तीपुर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रुस्तम अली ने संध्या कुमारी और सभी प्रतिभागी खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा संध्या के पिता रंजीत कुमार राय, खेल विभाग कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, राहुल कुमार, अंशु सिन्हा, उमेश कुमार, शिवम कुमार आदि ने संध्या को बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago