Samastipur

समस्तीपुर में फिर से तीखी हुई धूप, दो-तीन दिन में 41 डिग्री तक जा सकता है पारा, 22-23 को बारिश की भी संभावना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बीते तीन दिनों से परिवर्तन का दौर जारी है। इस बीच साइक्लोनिक प्रभाव के लगभग समाप्त होने के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। बताया जाता है कि बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री उपर बढ़कर सामान्य के बराबर हो गया है। जिससे गांव से लेकर शहर तक एक बार फिर धूप ने तेज होकर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

बताया जाता है कि इसको लेकर जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि की ओर से शनिवार को जारी मौसमीय आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर रहते हुए 37.2 डिग्री रहा।

वहीं सुबह में 89 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से भी कम रहते हुए 23.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिससे सुबह में सूर्य उदय के साथ ही गर्मी का एहसास शुरू हो गया। इस बीच 6.5 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। बताया गया कि आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 22-23 मई को बारिश की संभावना रहेगी।

बाइट :

उत्तर बिहार के जिलों में तापमान उपर आने लगा है। इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर रहते हुए 4.6 डिग्री उपर आया है। इसके दो-तीन दिनों में 41 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है। वहीं 22-23 को बारिश हो सकती है। किसान सलाह के अनुरूप कृषि कार्य संपन्न करें।

– डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago