Samastipur

विभूतिपुर में दो मित्र बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबे, गोताखोरों की मदद से एक शव निकाला गया दूसरे की तलाश अब भी जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन गांव के पास बुढी गंडक नदी में स्नान के दौरान शुक्रवार की दोपहर दो मित्रों की डूबकर मौत हो गई। हो-हल्ला होने पर जुटे लोगों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद करने में सफलता पाई है । जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है।

मृतक जिसका शव बरामद हो सका है उसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही भुसवर गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र अनुज कुमार (18 वर्ष) के रूप में की गई है। जबकि लापता विभूतिपुर पूरव पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी लालो शर्मा का पुत्र पंकज कुमार (18 वर्ष) बताया गया है। जिसका शव अभी नहीं मिल पाया है।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद करने के लिए लोग प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि अनुज अपने मित्र पंकज के साथ बूढ़ी गंडक नदी के नरहन घाट के पास स्नान कर रहा था। वहां पर कई और लोग भी स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पंकज अचानक गहरे पानी में चला गया। लोगों का कहना है कि अपने मित्र को बचाने के चक्कर में अनुज भी गहरे पानी में चला गया। जिससे 2 लोग डूब गए।

घाट पर स्नान कर रहे आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अपने प्रयास से अनुज का शव बरामद करने में सफलता पाई। जबकि पंकज का शव नहीं मिल पाया है। लोगों ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी से शव निकाले जाने के बाद अनुज को विभूतिपुर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि परिवार वालों के प्रेशर पर उनसे सदर अस्पताल रेफर किया है। सदर सदर अस्पताल में भी डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। शव बरामदगी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

59 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago